फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चीची माता मंदिर में अमरनाथ यात्रियों के लिए स्वास्थ्य केंद्र स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
-यात्रियों को निशुल्क डॉक्टरी परामर्श, उपचार और दवा की जा रही प्रदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला प्रशासन, सरकारी विभाग और सामाजिक संगठन दिन-रात अमरनाथ यात्रियों की सेवा में जुटे हैं। चीची माता मंदिर में यात्रियों के ठहरने व लंगर की व्यवस्था के साथ ही स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया गया है। मंदिर में करीब 800 तीर्थयात्रियों की क्षमता वाला एक ठहराव केंद्र बनाया गया है। रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु यहां रुककर विश्राम करते हैं। प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग की ओर से तीर्थयात्रियों के लिए निशुल्क उपचार और दवाइयों का प्रबंध किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट मोहिंदर कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर में स्वास्थ्य केंद्र में 8 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम अमरनाथ यात्रियों के लिए तैनात की गई है। हर यात्री को निशुल्क डॉक्टरी परामर्श, उपचार और दवा प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें