फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहलगाम मार्ग से 1439 व बालटाल से 1338 भक्तों का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
-शहर में हर-हर महादेव की गूंज, कुल 2777 श्रद्धालुओं का पंजीकरण हुआ
विज्ञापन

-टोकन 3124 दिए गए

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। शहर भर में हर-हर महादेव के जयकारे लग रहे हैं। हर कोई बस बाबा बर्फानी के दर्शन पाना के लिए लालायित है। भक्त रात को कतारों में बैठ जाते हैं ताकि पंजीकरण जल्द से जल्द हो सके। जम्मू के पांच पंजीकरण केंद्रों में शनिवार को 2777 भक्तों का पंजीकरण हुआ। इसमें बालटाल मार्ग से यात्रा के लिए 1338 और पहलगाम के लिए 1439 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाया।
भक्तों को 30 जून और एक जुलाई के लिए कुल 3124 टोकन दिए गए हैं। 30 जून के लिए पहलगाम के लिए 1250 और बालटाल के लिए 1250 टोकन दिए गए । वहीं एक जुलाई के लिए पहलगाम के मार्ग के लिए 524 और बालटाल मार्ग के लिए 100 टोकन दिए गए हैं।
विज्ञापन

आम जनता के लिए तीन पंजीकरण केंद्र बनाए गए हैं। महाजन हाल में बालटाल मार्ग के लिए 360 और पहलगाम के लिए 458 लोगों का पंजीकरण हुआ। इसमें 584 पुरुष और 234 महिलाएं शामिल हैं। वहीं वैष्णवी धाम में बालटाल मार्ग के लिए 427 और पहलगाम के लिए 386, पंचायत भवन में बालटाल मार्ग के लिए 374 और पहलगाम के लिए 420 भक्तों का पंजीकरण हुआ। वैष्णवी धाम में 665 पुरुष और 148 महिलाएं और पंचायत भवन में 665 और 129 महिलाओं ने पंजीकरण करवाया।
विज्ञापन

वहीं साधु-संतों के लिए गीता भवन में बालटाल के लिए 78 और पहलगाम के लिए भी 75 पंजीकरण हो पाए। श्रीराम मंदिर में बालटाल के लिए 99 और पहलगाम मार्ग के लिए 100 साधुओं का पंजीकरण हुआ। श्रीराम मंदिर में 172 साधु और 27 साध्वियों और गीता भवन में 106 साधु और 47 साध्वियों ने पंजीकरण करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें