फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ओवरचार्जिंग व ओवरलोडिंग की तो रद्द होगी आरसी

विज्ञापन
भगवती नगर में वाहनों की जांच करती आरटीओ
विज्ञापन
जम्मू। अमरनाथ यात्रा में यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा का अनुभव मिले इसके लिए मोटर व्हीकल विभाग ने रिक्शा, ई-रिक्शा और टैक्सी चालकों से नियमों के तहत परिचालन करने के लिए कहा है। रेलवे स्टेशन से आधार शिविर भगवती नगर तक चलने वाले वाहनों चालकों को यात्रियों के साथ बदसलूकी या ओवरचार्जिंग, ओवरलोडिंग नहीं करने और किराया मीटर के तहत परिचालन करने को कहा है। ऐसा नहीं करने वालों पर आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस रद्द या स्थगित किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को मोटर व्हीकल विभाग ने रेलवे स्टेशन और भगवती नगर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सफर करते हुए यात्रियों से प्रतिक्रिया ली। डीसी जम्मू के मार्गदर्शन में आरटीओ पंकज भगोत्रा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने चालकों से बातचीत की और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए कहा।
अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न टीमों द्वारा अब तक 950 वाहनों की जांच की गई, जिनमें 288 पर कार्रवाई की गई। 11 ड्राइविंग लाइसेंस, दो रूट परमिट, तीन वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र को स्थगित करने की सिफारिश की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें