अमरनाथ यात्रा के दौरान बिहार के एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि पवित्र अमरनाथ गुफा से लौटते समय शुक्रवार देर रात एक 50 वर्षीय तीर्थयात्री की मौत हो गई। वह कालीमाता के पास फिसल गया और 300 फीट नीचे गिर गया।
Amarnath Yatra: One pilgrim dies after falling 300 feet down
Read @ANI Story | https://t.co/mOqBREZtaE#Amarnath #AmarnathYatra2023 #Death pic.twitter.com/uzUIP3re5j
हालांकि तीर्थयात्री को माउंटेन रेस्क्यू टीम और सेना ने संयुक्त रूप से बचाया, लेकिन बाद में उनकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार शाह के रूप में हुई। वह बिहार के रोहतास जिले के तुम्बा गांव का रहने वाला था।