बनतालाब। विभिन्न राज्यों से अमरनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं ने मंगलवार को मजीन स्थित तिरूपति बालाजी मंदिर में भगवान के दर्शन किए। एडीसी अनुसूया जम्वाल स्वयं तीर्थयात्रियों के साथ मंदिर पहुंचीं। एडीसी ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को जम्मू की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत से रूबरू कराने के उद्देश्य से ''राही'' योजना के तहत निशुल्क बस सेवा शुरू की गई है। इस विशेष हेरिटेज टूर के माध्यम से श्रद्धालुओं को जम्मू के प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है। उन्होंने अन्य यात्रियों से भी जम्मू के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने की अपील की। संवाद