फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू, श्रीनगर, पहलगाम और बालटाल रूट का किराया तय

विज्ञापन
विज्ञापन
- टैक्सी से जम्मू-बालटाल का सफर 1421 रुपये में होगा
विज्ञापन

- परिवहन विभाग ने यात्रा के लिए नई किराया सूची जारी की


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन विभाग ने विभिन्न रूटों का किराया तय कर दिया है। नई किराया सूची के तहत जम्मू, श्रीनगर, पहलगाम और बालटाल के बीच चलने वाली बसों और टैक्सी-मैक्सी कैब का किराया निर्धारित किया गया है। बालटाल से जम्मू तक बस का किराया 643 रुपये और टैक्सी-मैक्सी कैब का 1421 रुपये तय किया गया है। पहलगाम से जम्मू आने वाले यात्रियों को बस के लिए 434 रुपये और टैक्सी के लिए 959 रुपये चुकाने होंगे। श्रीनगर से जम्मू का बस किराया 468 रुपये और टैक्सी का 1035 रुपये निर्धारित किया गया है। कश्मीर में यात्रा के आधार शिविरों तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी किराया तय किया गया है। श्रीनगर से बालटाल तक बस का किराया 175 रुपये और टैक्सी का 386 रुपये रखा गया है। श्रीनगर से पहलगाम तक बस के लिए 173 रुपये और टैक्सी के लिए 384 रुपये देने होंगे। यात्रा के अंतिम चरण में उपयोग होने वाले मार्गों के किराए भी घोषित किए गए हैं। नुनवान से चंदनबाड़ी तक मिनी बस का किराया 156 रुपये, पेट्रोल टैक्सी का 320 रुपये और डीजल टैक्सी का 164 रुपये रहेगा। इसी तरह सोनमर्ग से बालटाल तक मिनी बस के लिए 146 रुपये, पेट्रोल टैक्सी के लिए 320 रुपये और डीजल टैक्सी के लिए 164 रुपये निर्धारित किए गए हैं। परिवहन विभाग ने ट्रैफिक और मोटर वाहन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा के दौरान तय किराया सूची का सख्ती से पालन कराया जाए ताकि श्रद्धालुओं से अधिक किराया न वसूला जा सके।
-
प्रमुख रूटों का किराया (प्रति यात्री)



रूट बस टैक्सी/मैक्सी कैब
श्रीनगर - बालटाल 175 386

बालटाल - जम्मू 643 1421

श्रीनगर - पहलगाम 173 384

पहलगाम - जम्मू 434 959

श्रीनगर - जम्मू 468 1035
-



चंदनबाड़ी और बालटाल के अंतिम पड़ावों का किराया



नुनवान - चंदनबाड़ी (18.10 किमी)



वाहन किराया
मिनी बस 156

पेट्रोल टैक्सी/मैक्सी कैब 320

डीजल टैक्सी/मैक्सी कैब 164

सोनमर्ग - बालटाल (17 किमी)



वाहन किराया
मिनी बस 146

पेट्रोल टैक्सी/मैक्सी कैब 320

डीजल टैक्सी/मैक्सी कैब 164
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें