फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीआईजी ने परखीं सुरक्षा तैयारियां

विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते डीआईजी श्रीधर पाटिल स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जम्मू। डीआईजी श्रीधर पाटिल ने वीरवार को पुलिस अधिकारियों के साथ श्री अमरनाथ यात्रा-2026 की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान यात्रा मार्ग पर तैनात जवानों के ठहरने, सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया गया। डीआईजी ने अधिकारियों को जवानों के लिए बेहतर आवास, प्राथमिक उपचार किट की उपलब्धता और सरकारी दस्तावेजों के सुरक्षित आदान-प्रदान के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंटीजेंसी प्लान का नियमित अभ्यास और मॉक ड्रिल कराने पर जोर दिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और अन्य एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। डीआईजी ने सभी अधिकारियों से पूरी सतर्कता बरतने और यात्रा के दौरान मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके। बैठक में एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह, एसपी मुख्यालय, एसपी ऑपरेशन और अर्धसैनिक बलों के अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें