फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू से 14वें दिन 4434 भक्त रवाना, 14,030 ने किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बर्फानी के भक्तों में उत्साह, रोजाना हजारों तीर्थयात्री पहुंच रहे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। देशभर से रोजाना हजारों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। कश्मीर में मौसम साफ रहने से पारंपरिक पहलगाम और बालटाल रूट से यात्रा जारी है। दोनों ट्रैक से शुक्रवार को 14,030 श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी दी। इसी के साथ अब तक 2,79,729 तीर्थयात्री हिमलिंग के दर्शन कर चुके हैं। 14वें दिन आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 165 वाहनों में 4434 श्रद्धालु जत्थे के साथ कश्मीर के लिए रवाना हुए।
देशभर से बड़ी संख्या में भक्तजन सीधे भी बालटाल और पहलगाम रूट से यात्रा के लिए रवाना हो रहे हैं। जम्मू में टोकन और तत्काल पंजीकरण के लिए भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूरा शहर शिवमय बना हुआ है। शहर में पहुंच रहे श्रद्धालु स्थानीय ऐतिहासिक मंदिरों में भी पहुंच रहे हैं। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से बालटाल रूट के लिए 64 वाहनों में 1721 श्रद्धालु रवाना हुए। इनमें 1111 पुरुष, 517 महिलाएं, 17 बच्चे, 51 साधु और 25 साध्वियां शामिल रहीं। पहलगाम रूट के लिए 101 वाहनों में 2713 श्रद्धालु रवाना हुए। इसमें 2219 पुरुष, 398 महिलाएं, 11 बच्चे, 82 साधु और तीन साध्वियां शामिल रहीं।

Next
AU ऐप में पढ़ें