फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, बालटाल के लिए सीधे पहुंच रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों में भारी कमी, अब तक 5.10 लाख भक्त दर्शन कर चुके
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अमरनाथ यात्रियों की कमी को देखते हुए आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से जत्थे को रोक दिया गया है। शनिवार को भी आधार शिविर से कोई जत्था नहीं भेजा गया। आखिरी पड़ाव में चल रही यात्रा में श्रद्धालु सीधे ही बालटाल रूट के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच शनिवार को 1608 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में दर्शन किए। इसके साथ यह आंकड़ा 510570 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार यात्रियों की संख्या में भारी कमी को देखते हुए जम्मू से जत्थे को अब नहीं भेजा जाएगा। जत्थे के साथ सुरक्षाबलों की कानवाई व अन्य प्रबंधों पर भारी खर्च होता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है। स्वतंत्रता दिवस पर भी सुरक्षा कारणों से 14 और 15 अगस्त को अमरनाथ यात्रा स्थगित रहती है। यात्रा की समाप्ति की निर्धारित तिथि 19 अगस्त की है। इस साल रिकार्ड यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें