फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कड़ी सुरक्षा के बीच पंथा चौक से अमरनाथ के लिए दूसरा जत्था रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
-
विज्ञापन


श्रीनगर। बम-बम भोले के जयकारों के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए रविवार को दूसरा जत्था आधार शिविर पंथा चौक से रवाना हुआ। यात्रियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। दिल्ली से पहुंचे राजेश गुप्ता ने बताया कि ये उनकी दूसरी यात्रा है और वह बहुत उत्साहित हैं। प्रशासन ने यहां यात्रियों के लिए हर तरह की व्यवस्था कर रखी है।
विज्ञापन

25वीं बार यात्रा पर आए कृष्णा कुमार ने भी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह कोविड में हेलिकॉपटर से आए थे। अब यहां पर परिवहन और शिविर की व्यवस्था काफी अच्छी है। भारतीय सेना यात्रियों का सहयोग कर रही है जिससे उनकी यात्रा और सुगम बन रही है। जम्मू से आए अजय खजूरिया ने कहा कि वह बालटाल जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था काफी अच्छी है और वो इससे खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें