फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल ट्रैक से बर्फ हटाने का काम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- रेलपथरी तक पहुंची बीआरओ की टीम, 30 अप्रैल तक पूरे मार्ग को दुरुस्त करने का लक्ष्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
बालटल/सोनमर्ग। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा 2024 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए मार्ग को यात्रा योग्य बनाने के लिए एक माह से बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) की टीम काम कर रही है। इसके साथ ही बालटाल ट्रैक से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। बीआरओ के जवान मशीनरी की मदद से माइनस डिग्री तापमान के बीच ट्रैक से बर्फ को हटाने का काम कर रहे हैं। अब तक बालटाल बेस कैंप से रेलपथरी तक करीब चार किलोमीटर ट्रैक से बर्फ हटाने का कार्य पूरा किया जा चुका है। 30 अप्रैल तक पवित्र गुफा तक का रास्ता साफ करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

बीआरओ के एक अधिकारी ने बताया कि बालटाल से बर्फ हटाने का काम इस साल 21 फरवरी को शुरू किया गया है। बीच में बर्फबारी होती रही, जिससे काम रोकना पड़ता था। यहां डोजर और एक्सकेवेटर तैनात किए गए हैं। बर्फ हटाने के बाद ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। अभी रेलपथरी से थोड़ा आगे पहुंचे हैं। मौसम अगर साफ रहा तो यह टारगेट पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें