संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर में बुधवार देर रात से तेज बारिश हो रही थी। इसके बावजूद लोग कतार में लगे रहे, ताकि सुबह अमरनाथ यात्रा के लिए टोकन मिल जाए। दोपहर तक 2290 टोकन जारी किए गए। इसमें 1240 श्रद्धालु पहलगाम और 1050 बालटाल के लिए पंजीकरण करवाएंगे। महाजन सभा में पंजीकरण केंद्र बंद रहा। राम मंदिर में 73 साधु साध्वियों ने पंजीकरण करवाया। पहलगाम से 70 और बालटाल से 3 जाएंगे। गीता भवन में 22 साधुओं और साध्वियों ने पंजीकरण करवाया, जो पहलगाम मार्ग के लिए रहा। वैष्णवी धाम में 1007 भक्तों का पंजीकरण हुआ। पहलगाम से 416 और बालटाल से 591 श्रद्धालु जाएंगे। पंचायत भवन में 963 भक्तों का पंजीकरण हुआ। इनमें 341 भक्त पहलगाम और 622 बालटाल से जाएंगे।