फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा में राष्ट्र विरोधी तत्वों को दूर रखने के लिए सतर्क रहें अधिकारी : गोविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा समीक्षा बैठक में केंद्रीय गृह सचिव ने दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने मंगलवार को अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्र विरोधी तत्वों को दूर रखने के लिए उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखें। यात्रा के सुचारु संचालन के लिए विभिन्न सहयोगी एजेंसियों के बीच समन्वय सुनिश्चित करें। बैठक में इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक तपन डेका भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह सचिव को शांतिपूर्ण और घटना मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए विभिन्न सुरक्षा उपायों -फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) का उपयोग, सीसीटीवी निगरानी और तीर्थयात्रियों के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान (आरएफआईडी) टैग के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में अमरनाथ यात्रा के पूरे मार्ग को नो फ्लाई जोन घोषित करने के बारे में भी जानकारी दी गई, जिसके तहत 1 जुलाई से 10 अगस्त तक दोनों मार्गों पर किसी भी यूएवी, ड्रोन या गुब्बारे के संचालन पर रोक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें