फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रविवार को 1974 श्रद्धालुओं का सबसे छोटा जत्था कश्मीर के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। अमरनाथ यात्रियों की संख्या अब घटने लगी है। 30 जून से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में रविवार को सबसे 1974 श्रद्धालुओं का सबसे छोटा जत्था भगवती नगर से कश्मीर के लिए रवाना हुआ। 85 वाहनों में श्रद्धालुओं का 28वां जत्था सुबह 3:45 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ। अब तक 30 दिनों में प्रतिदिन दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था रवाना होता रहा है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट का बड़ा कारण 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा में हिमलिंग का पूरी तरह से पिघलना है। 62 दिनों की इस यात्रा में अभी तक 3.85 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। यात्रा अगस्त 31 को संपन्न होगी। रविवार को भगवती नगर से यात्रियों का 28वां जत्था रवाना हुआ। इसमें कुल 1974 श्रद्धालु थे, जिसमें 45 साधु, 16 साध्वियां और 363 महिलाएं शामिल हैं। पहलगाम मार्ग से 1410 और बालटाल मार्ग से 564 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। अभी तक की यात्रा में 42 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें