फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उप राज्यपाल ने देश-विदेश के श्रद्धालुओं को बाबा बफार्नी की यात्रा का दिया न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
- 29 जून से शुरू होगी 52 दिन की अमरनाथ यात्रा, 19 अगस्त तक चलेगी
विज्ञापन


- एलजी ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के आध्यात्मिक केंद्र में श्रीमद्भागवत कथा समारोह में की शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने 29 जून से शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा के लिए देश-विदेश के श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि भक्तजन यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर समानता, भाईचारा, मानवता और सद्भाव का दूत बनें। तीर्थयात्रियों के लिए बुनियादी ढांचे और सभी सुविधाओं के साथ जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इस दिव्य यात्रा से नई शक्ति का संचार होगा। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की घोषणा के अनुसार, 52 दिन की अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी।
एलजी वीरवार को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटड़ा के आध्यात्मिक केंद्र में श्रीमद्भागवत कथा के समापन समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक दोहे ''सोचा था तुझसे दूर निकल जाएंगे कहीं, देखा तो हर मुकाम तेरी रहगुजर में है'' का हवाला देते हुए कहा, भगवान आपकी सभी यात्राओं में आपके साथ हैं। सिन्हा ने कहा कि कथा सुनने से मनुष्य दिव्य संस्कृति से रूबरू होता है, संस्कार के भाव उत्पन्न होते हैं। इसी से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने दैनिक जीवन में गुरु की शिक्षाओं को आत्मसात करने और समाज में एकता के बंधन को मजबूत करने के लिए वेदांत अभ्यास के तीन स्तंभों - श्रवण, मनन और निधिध्यासन पर ध्यान केंद्रित किया। कहा, कथावाचक रमेश भाई ओझा दूरदर्शी शिल्पकार हैं और कथा के साथ ही सामाजिक कार्य में अग्रणी हैं। इसके बाद मनोज सिन्हा ने मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई और सुबह 11 बजे जम्मू के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

-
जम्मू-कश्मीर भारत का मुकुट, एक तरफ मां
शारदा, दूसरी ओर माता वैष्णो विराजमान
एलजी मनोज सिन्हा ने कहा, जम्मू-कश्मीर भारत का मुकुट है। यहां पर विश्व का एकमात्र शारदा पीठ है और दूसरी ओर मां वैष्णो देवी साक्षात विराजमान हैं। साथ ही बाबा अमरनाथ लोगों का कल्याण कर रहे हैं। उप राज्यपाल वीरवार सुबह 10 बजे आधार शिविर कटड़ा में श्राइन बोर्ड के आध्यात्मिक केंद्र पहुंचे। बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कथावाचक रमेश भाई ओझा ने शॉल भेंट कर एलजी का सम्मान किया। मौके पर मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार, एडीजीपी आनंद जैन, डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज मोहम्मद रईस भट्ट, डीसी रियासी विशेष पॉल महाजन, एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा, एसपी कटड़ा विपिन चंद्रन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अब तक तीन लाख भक्तों ने ऑनलाइन व
ऑफलाइन अग्रिम यात्री पंजीकरण करवाया
अब तक अमरनाथ यात्रा के लिए तीन लाख श्रद्धालु ऑनलाइन व ऑफलाइन अग्रिम यात्री पंजीकरण करवा चुके हैं। श्राइन बोर्ड की ओर से जल्द हेलीकाॅप्टर के लिए ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू की जा रही है। जून के मध्य तक देशभर से लंगर संगठनों का जम्मू-कश्मीर में आगमन शुरू हो जाएगा। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर सौ से अधिक लंगर लगाए जा रहे हैं। यात्रा शुरू होने के साथ श्रद्धालुओं को जम्मू में विभिन्न स्थानों पर ऑनस्पाॅट पंजीकरण की सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें