फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा : कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए जनशक्ति बढ़ाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने संबंधित विभागों और एजेंसियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने यात्रा के लिए चल रहे कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए जनशक्ति और संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उपराज्यपाल को बीआरओ द्वारा यात्रा ट्रैक्स को अपग्रेड करने, सभी कमजोर हिस्सों पर सुरक्षा रेलिंग लगाने, बर्फ हटाने, सेना के टेंट लगाने और दूरसंचार नेटवर्क को मजबूत करने के काम से अवगत कराया गया। उपराज्यपाल ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ाने और यात्रा मार्ग के साथ बैंडविड्थ बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के सीईओ मनदीप कुमार भंडारी, जीओसी 15 कोर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और नागरिक प्रशासन, एसएएसबी, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें