फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2023: जम्मू से कश्मीर तक सुरक्षा चौकस, पुलिस नाकों पर प्रशिक्षित कुत्ते संभालेंगे मोर्चा

Thu, 22 Jun 2023 08:59 PM IST
विमल शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर

सार

सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी प्रकार के इंतजाम किए गए हैं। जम्मू क्षेत्र में निर्धारित स्थानों सहित यात्रा मार्ग पर महत्वपूर्ण चौकियों पर विशेष कुत्तों को भी तैनात किया जाएगा।
 
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा में तैनात जवान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने के लिए पुलिस की अपराध शाखा की एलीट पुलिस के 9 यूनिट को सेवा में लगाया गया है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पुलिस के 9 यूनिट के खोजी कुत्तों को तैनात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहलगाम, बालटाल और कुलगाम में यात्रा के लिए जगह-जगह श्वान सुरक्षा ग्रिड के पूरक होंगे।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, जम्मू क्षेत्र में निर्धारित स्थानों सहित यात्रा मार्ग पर महत्वपूर्ण चौकियों पर विशेष कुत्तों को भी तैनात किया जाएगा। कश्मीर में घटना मुक्त अमरनाथ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की एक समन्वित सुरक्षा प्रतिक्रिया ग्रिड स्थापित की जाएगी।

अधिकारी ने कहा, नियमित सुरक्षा ग्रिड के अलावा, अपराध शाखा की एलीट पुलिस के 9 यूनिट सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने में जम्मू-कश्मीर पुलिस की सहायता करेगी। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए विशेष खोजी कुत्तों को तैनात किया जाएगा। अधिकारी ने कहा, इस समय हमारे पास तीन चेकिंग पॉइंट्स पर कुत्ते तैनात हैं, जिनमें हैदरपोरा, हुमहामा एयरपोर्ट रोड और पंथा चौक शामिल हैं। 

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए रहें तैयार

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने अमरनाथ यात्रा के प्रबंधन में शामिल सभी हितधारकों के साथ मिनी सचिवालय के सम्मेलन हॉल में बैठक की। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त (डीसी) गांदरबल, श्यामबीर ने एनडीएमए से ब्रिगेडियर बीएस ठाकुर के साथ की।

विज्ञापन


प्रारंभ में आपदा प्रबंधन के प्रमुख पहलुओं जैसे टीमों का गठन, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय, संचार योजना, चिकित्सा तैयारी पर चर्चा हुई। डीसी ने सभी से समन्वय से काम करने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा।

बैठक में बालटल मार्ग के माध्यम से यात्रा के दौरान किसी भी आपदा से निपटने के लिए की जा रही व्यवस्था को अंतिम रूप देने पर भी विचार किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त गांदरबल मेहराजुद्दीन शाह, डीएसपी मुख्यालय, सीएमओ गांदरबल, डीएफओ सिंध वन प्रभाग, एएलसी, एनडीएमए के अधिकारी व अन्य जिला पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

बीएसएफ यात्रा का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने को तैयार: डीआईजी

बीएसएफ के जवान जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं। यह बातें बीएसएफ के डीआईजी चितेर पाल ने ऑक्ट्राय पोस्ट सुचेतगढ़ में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में कहीं। योग सत्र में बीएसएफ के काफी संख्या में जवानों ने भाग लिया।

बीएसएफ के उप महानिरीक्षक ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे सैनिक स्वस्थ रहें और अपने कर्तव्यों को कुशलता से निर्वहन करें। हमने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल किया है, जो जवानों को तनाव मुक्त रहने में मदद करता है।

डीआईजी ने कहा सबसे बड़ी चुनौती अमरनाथ यात्रा है, जो एक जुलाई से शुरू हो रही है। हमने इसके लिए पूरी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। जवान पूरी तरह से मुस्तैद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें