फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2023: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर ड्रोन से होगी यात्रियों की निगरानी, सुरक्षाबलों की होने लगी तैनाती

Mon, 26 Jun 2023 02:26 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर

सार

बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा के लिए सभी प्रकार के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सभी जगहों पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया हैै। इस बार भक्तों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। 
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू श्रीनगर हाईवे पर ड्रोन के साथ तैनात सुरक्षाबल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरनाथ यात्रियों की ड्रोन से निगरानी होगी। उधमपुर जिले में 51 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों के काफिले की सुरक्षा के लिए रिमोट कंट्रोल्ड इम्प्रोवाइज्ड सहित हाईटेक सर्विलांस ड्रोन तैनात किए जा रहे हैं। सीआरपीएफ की 137 बटालियन राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों पर यह आधुनिक ड्रोन तैनात कर रही है।

विज्ञापन


राजमार्ग की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ की 137 बटालियन को सौंपी गई है। जम्मू से लेकर नाशरी टनल तक राजमार्ग सीआरपीएफ की 137 बटालियन की सुरक्षा में रहेगा। अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षाबलों की लगभग सभी जगहों पर तैनाती कर दी गई है।

खासकर सीमांत इलाकों को शहर से जोड़ने वाले तमाम रास्तों पर अर्धसैनिक बलों और संबंधित थानों की पुलिस तैनात की गई है। यही कर्मी 26 जून को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचने वाले केंदीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


आधार शिविर भगवती नगर, परेड स्थित गीता भवन, पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर और महाजन हाल, रेलवे स्टेशन जम्मू स्थित सरस्वती धाम, पंचायत भवन, वैष्णवी धाम और टीआरसी को सुरक्षाबलों ने सुरक्षा घेरे में ले लिया है।इन जगहों पर साधुओं और अन्य यात्रियों को ठहराया जाएगा। शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर भी पुलिस के विशेष दल को तैनात किया गया है।

एडीजीपी, सीआरपीएफ महानिदेशक ने की समीक्षा

एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने रविवार को सुरक्षाबलों के साथ एक संयुक्त बैठक कर आगामी अमरनाथ यात्रा के सुरक्षित और सुचारू संचालन के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों की विशेषज्ञता और संसाधनों को शामिल करते हुए एक बहुस्तरीय सुरक्षा दृष्टिकोण की आवश्यकता पर जोर दिया।

सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने, निगरानी उपायों को बढ़ाने और तीर्थयात्रा मार्ग पर कर्मियों की तैनाती बढ़ाने पर चर्चा हुई। वहीं, सीआरपीएफ महानिदेशक डॉ. एसएल थाओसेन ने रविवार को बालटाल, डोमेल, सरबल और नीलग्रथ का दौरा कर श्री अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए तैनात सीआरपीएफ की परिचालन और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की।

इस दौरान सुरक्षा के हर पहलू की जांच की गई। इसके लिए राजमार्ग पर कमांडो तैनात करने के साथ-साथ अब हाईटेक सर्विलांस ड्रोन भी तैनात किए जा रहे हैं। जत्थे के आने से पहले ही इनको तैनात किया जाएगा। सीआरपीएफ सूत्रों के मुताबिक ये अत्याधुनिक ड्रोन उच्च-रिज़ॉल्यूशन कैमरों से लैस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें