फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2023: बालटाल में तंबू लगाने में जुटा मुस्लिम समुदाय, मुस्कान के साथ भक्तों का करेंगे सत्कार

Sat, 24 Jun 2023 04:37 PM IST
विमल शर्मा फिरदौस अहमद, गांदरबल

सार

अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर है। इसके लिए प्रशासन के साथ अन्य लोग भी लगे हुए हैं। बालटाल बेस कैंप पर भी सभी इंतजाम पूरे किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
आधार शिविर बालटाल में टेंट सिटी स्थापित करने का काम भी तेजी से चल रहा है - फोटो : बारिस जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा के लिए जिले के विभिन्न इलाकों के लोगों ने गांदरबल जिले के बालटाल आधार शिविर में भक्तों की सुविधा के लिए तंबू लगाना शुरू कर दिए हैं। यात्रा की तैयारियों में शामिल होने के लिए जिले के विभिन्न हिस्सों से स्थानीय लोग बालटाल क्षेत्र में पहुंच रहे हैं, ताकि उन्हें आजीविका कमाने में मदद मिल सके। साथ ही तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान कर सकें। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने कहा कि हम यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अमरनाथ यात्रा न केवल हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का प्रतीक है, बल्कि यह यात्रा स्थानीय लोगों को बेहतर आजीविका कमाने में मदद करती है। इनमें होटल मालिक, घोड़े, टैक्सी ड्राइवर आदि शामिल हैं क्योंकि यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री इस यात्रा को केवल अमरनाथ गुफा तक ही सीमित नहीं रखते हैं, लेकिन वे विभिन्न टूरिस्ट रिसॉर्ट्स का भी दौरा करते हैं।

स्थानीय निवासी मोहम्मद असलम ने कहा कि हर साल बालटाल बेस कैंप से पवित्र गुफा तक हजारों टेंट लगाए जाते हैं। यात्रा के दौरान बालटाल में अलग तरह की सुंदरता पैदा होती है। टेंट लगाने के लिए प्रशासन से अनुमति लानी होती है। सैकड़ों लोग तंबू लगाने में व्यस्त हैं, ताकि तीर्थयात्रियों का आनंद भरी मुस्कान के साथ स्वागत किया जा सके।
विज्ञापन


बसीर अहमद के अनुसार अमरनाथ यात्रा ने कश्मीरी लोगों की भावनाओं को जोड़ा है। सदियों से इस यात्रा को सफल बनाने में यहां के लोगों की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार हरसंभव कदम उठा रही है, हालांकि स्थानीय लोगों के सहयोग के बिना यह संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें