फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा 2023: भगवती नगर से 4920 यात्रियों का जत्था घाटी को रवाना, सुबह-शाम की आरती में भाग ले रहे भक्त

Wed, 19 Jul 2023 09:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में खराब मौसम के बीच अमरनाथ यात्रा जारी है। भगवती नगर आधार शिविर से श्रद्धालुओं को कश्मीर के लिए भेजा गया। पहलगाम और बालटाल से लगातार श्रद्धालु पवित्र गुफा की तरफ बढ़ रहे हैं।  
विज्ञापन
अमरनाथ जी की पवित्र गुफा में जयकारे लगाते भक्त - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में शिवभक्तों के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। बरसात के बीच पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से यात्रा जारी है। हाईवे को छोड़कर मौसम ने यात्रा में अधिक खलल नहीं डाला है। बुधवार भी पवित्र गुफा में हजारों श्रद्धालुओं ने हाजिरी देकर सुख समृद्धि की सामना की।
विज्ञापन


रामबन के पास दोपहर बाद हाईवे खुलने पर बालटाल रूट के लिए जत्थे को कश्मीर के लिए रवाना किया गया, जबकि पहलगाम के श्रद्धालुओं को चंद्रकोट यात्री निवास में रात्रि रोककर वीरवार को भेजा जाएगा।

इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से बम-बम भोले और जय शिव शंकर के जयघोष के साथ 4920 श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीर के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


इसमें बालटाल रूट के लिए 1381 पुरुष, 955 महिलाएं, 18 बच्चों के साथ 81 छोटे बड़े वाहनों में 2354 यात्री रवाना हुए, जबकि पहलगाम के लिए 1974 पुरुष, 496 महिलाएं, 11 बच्चे, 81 साधु और 4 साध्वी के साथ 107 छोटे बड़े वाहनों में 2566 श्रद्धालु यात्रा के लिए गए।

देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालुओं से पूरा माहौल शिवमय बना हुआ है। प्रवेशद्वार लखनपुर से कश्मीर तक यात्रियों को पुख्ता सुरक्षा देने के साथ जोरदार स्वागत किया जा रहा है।

यात्रियों पर पत्थरबाजी के वीडियो का प्रशासन ने किया खंडन

यूटी प्रशासन ने अमरनाथ यात्रियों पर पथराव के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो का खंडन किया है। प्रशासन के अनुसार यह घटना पोनीवालों के बीच हुए मामूली विवाद के कारण हुई है।

यह वीडियो समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने और शांतिपूर्ण यात्रा में खलल डालने के उद्देश्य से बनाया गया है। यात्रियों को किसी तरह से कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। प्रशासन यात्रियों और इससे जुड़े हितधारकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें