फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2023: जम्मू से कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना, एलजी  ने दिखाई हरी झंडी

Fri, 30 Jun 2023 05:58 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,जम्मू

सार

अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीर को रवाना कर दिया गया है। जम्मू के आधार शिविर से एलजी मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा वाहनों को रवाना किया। कड़ी सुरक्षा के बीच भक्त तड़के बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना हो गए। 
विज्ञापन
जम्मू से अमरनाथ यात्री बाबा के दर्शन के लिए रवाना होते हुए - फोटो : निखिल मेहता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू से बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा की ओर अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हो गया है। शुक्रवार तड़के करीब सवा चार बजे पूजा अर्चना के बाद उप राज्यपाल व अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान आधार शिविर पूरी तरह भोले के रंग में रंगा गया। भक्तों ने भोले के जयकारे लगाकर यात्रा की शुरुआत की।

विज्ञापन

जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का पहला दल रवाना करते एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : अमित कुमार
कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीर के लिए वाहनों का काफिला रवाना किया गया। वीरवार को श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर पहुंच गया था।पहली बार यात्रा के दौरान भूस्खलन वाली जगहों से गुजरते वक्त पत्थरों से बचने के लिए हेलमेट दिए जा रहे हैं। श्रद्धालु शनिवार को पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से पवित्र गुफा की ओर बढ़ेंगे। बालटाल रूट से जाने वाला जत्था शनिवार को ही हिमलिंग के दर्शन करके लौट आएगा।

जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ - फोटो : अमर उजाला
वहीं, वीरवार तक देशभर से यात्रा के लिए भगवती नगर आधार शिविर में 1600 से अधिक तीर्थ यात्री पहुंच चुके थे। इनके लिए शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया था। प्रवेशद्वार लखनपुर से कश्मीर तक माहौल शिवमय बन गया है। प्रशासन ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यात्रियों के लिए कट ऑफ समय भी जारी किया है।

जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ - फोटो : अमर उजाला
इसी के अनुरूप अमरनाथ यात्रियों के अलावा अन्य वाहनों को छोड़ा जाएगा। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और जाम की समस्या से बचने के लिए उठाया है। पर्यटन विभाग के शेड्यूल के मुताबिक उधमपुर के टिकरी, चंद्रकोट व अन्य स्थानों पर जत्थे   का स्वागत होगा। जत्थे की रवानगी के दौरान यात्रा रूट पर आम वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। 
विज्ञापन

जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ - फोटो : अमर उजाला

तत्काल पंजीकरण के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

तत्काल पंजीकरण के लिए रेलवे स्टेशन जम्मू के पास सरस्वती धाम में वीरवार तड़के बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां बालटाल रूट के लिए 2189 टोकन जारी किए गए, जबकि पहलगाम रूट के लिए शुक्रवार को टोकन जारी करने की बात कही गई है। रेलवे स्टेशन के पास स्थित वैष्णवी धाम में टोकन के बाद 141 यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें