फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2022: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भारी भूस्खलन, श्रद्धालुओं का जत्था रामबन में रोका

Wed, 27 Jul 2022 02:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रदेश में लगातार बारिश जारी है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद अमरनाथ यात्रा अस्थायी तौर पर रोक दी है। लगातार मौसम के खराब होने के कारण हाईवे से मलबा नहीं हटाया जा सका है। 
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाईवे को बहाल करने के लिए जारी कार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश जारी है। इसके चलते दोनों संभागों के कई मार्ग भूस्खलन के कारण बंद हो गए हैं। बुधवार को रामबन के मेहर और कैफेटेरिया मोड़ पर भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे यातायात के लिए ठप हो गया। पहाड़ों से लगातार पत्थर गिरते देख प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा को अस्थायी तौर पर रोक दिया है।

विज्ञापन


सभी यात्रियों को आधार शिविर चंद्रकोट ले जाया गया है। जम्मू के भगवती नगर से सुबह 1147 श्रद्धालुओं के जत्थे को रवाना किया गया था। प्रशासन के मुताबिक हाईवे के खुलने के बाद यात्रियों को पहलगाम व बालटाल के लिए तीन बजे रवाना कर दिया गया।

खराब मौसम से अमरनाथ यात्रियों की संख्या में कमी

खराब मौसम के बीच बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देश भर से आने वाले भक्तों में कमी देखी गई है। बीते 24 घंटे में सड़क मार्ग से लखनुपर के रास्ते 411 श्रद्धालुओं ने जम्मू-कश्मीर में प्रवेश किया। सोमवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक मात्र 114 अमरनाथ यात्री लखनपुर पहुंचे।

मंगलवार सुबह आठ बजे से रात आठ बजे के बीच 297 भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यहां पहुंचे हैं। इससे पहले 24 घंटे के भीतर यह आंकड़ा सात हजार के आसपास चल रहा था। देश भर से आने वाले भक्तों की संख्या भले ही कम हो रही हो, लेकिन इनमें जोश बरकरार है।

विज्ञापन


लखनपुर में यात्रा रिसेप्शन काउंटर पर दस्तावेजों की जांच करवाने के बाद आरएफआईडी हासिल करने के साथ ही अमरनाथ यात्रियों के जत्थे बम-बम भोले के जयघोष के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें