फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2022: सेना प्रमुख ने अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा तैयारी जानी, एलओसी पर चौकसी के निर्देश

Sat, 11 Jun 2022 09:54 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह

सार

सेना प्रमुख मनोज पांडे उधमपुर में सैन्य अभ्यास का जायजा लेने के लिए पहुंचे। इसके बाद शुक्रवार को वह जम्मू से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए। यहां उन्होंने एलएसी का दौरा कर सेना की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
उधमपुर में सैन्य तैयारियों के बारे में जानते सैन्य प्रमुख मनोज पांडे - फोटो : पीआरओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है। वीरवार को उधमपुर में उत्तरी कमान मुख्यालय में पहुंचे पांडे ने जम्मू, कश्मीर और लद्दाख की सैन्य कोर के जीओसी के साथ बैठक की। इसके साथ ही प्रदेश की आंतरिक और एलओसी पर सेना की तैयारियों का भी जायजा लिया।

एलएसी का दौरा कर सेना की तैयारियों की समीक्षा की

जानकारी के अनुसार सेना प्रमुख उधमपुर में सैन्य अभ्यास का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। वीरवार को उधमपुर में रुकने के बाद शुक्रवार को वह सुबह जम्मू से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए। यहां उन्होंने एलएसी का दौरा कर सेना की तैयारियों की समीक्षा की।

आतंकी यात्रा में खलल डालने का प्रयास कर सकते हैं

सूत्रों के अनुसार सेना प्रमुख ने सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि अमरनाथ यात्रा को लेकर वह सतर्क रहें, क्योंकि एलओसी के उस पार बैठे आतंकी यात्रा में खलल डालने का प्रयास कर सकते हैं।

एलओसी पर कड़ी नजर रखें

इसलिए एलओसी पर कड़ी नजर रखें, ताकि किसी तरह की घुसपैठ को रोका जा सके। वहीं आंतरिक सुरक्षा को भी मजबूत करने के लिए कहा। कहा कि खुफिया एजेंसियों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें