सामाजिक दायित्व के तहत अमर उजाला ने आयुष विभाग और पोस्टल विभाग के सहयोग से सोमवार को मेडिकल कैंप का आयोजन किया। पोस्ट आफिस कठुआ परिसर में आयुष विभाग के डॉक्टर स्वास्थ्य परामर्श के साथ-साथ स्टाफ की ओर से आए हुए लोगों में दवाएं वितरित की गई। इसका 50 से अधिक लोगों ने फायदा उठाया। शिविर का उद्घाटन प्रभारी पोस्ट मास्टर नीरू संब्याल करेंगी। शिविर का संचालन आयुष विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर दीपक शर्मा और रेखा शर्मा की ओर से जिला आयुष अधिकारी डॉ अजय टिक्कू की देखरेख में किया गया।