अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के मंच पर सोमवार को मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान होगा। इस समारोह में जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (जेकेबोस) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कश्मीर संभाग के 10 जिलों के कुल 332 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें 10वीं के शीर्ष 106 और 12वीं के 226 मेधावी शामिल हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
श्रीनगर में डल झील के किनारे स्थित एसकेआईसीसी में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव राम निवास शर्मा, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. दरख्शा अंद्राबी व आयुक्त सचिव सहकारिता यशा मुदगल भी उपस्थित रहेंगी। समारोह में मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र के साथ ही विशेष उपहार भी प्रदान किया जाएगा।
मेधावी छात्र सम्मान समारोह में कश्मीर संभाग की मेरिट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। अमर उजाला हर वर्ष मेधावियों को अपने मंच से सम्मानित करता है। आयोजन में आकाश इंस्टीट्यूट, अर्नी यूनिवर्सिटी, जेएंडके बैंक, पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कश्मीर मोटर्स, जम-जम कुड वेल, वीरू अर्नामेंट और दून स्कूल हमारे सहयोगी हैं।