फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: क्षतिग्रस्त शेड का आखिर मिल ही गया जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नगर निगम ने ही बाहु फोर्ट रोड में क्षतिग्रस्त हुए यात्री शेड का निर्माण किया था। इसे बीते साल अप्रैल में बनाया गया, जिस पर चार लाख की राशि खर्च हुई। शेड स्टील के पोल पर बना था। अब नगर निगम ने नुकसान के आंकलन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही नए सिरे से काम होगा। चूक पर संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं विक्रम चौक, केनाल रोड, इंदिरा चौक, गांधी नगर सहित अन्य सात जगहों में भी शेड बनाए गए हैं। वहां हालात सही हैं। शनिवार को बाहु फोर्ट रोड में आंधी के कारण यात्री शेड क्षतिग्रस्त हो गया था। एक साधु को मामूली चोटें आई थी। जैसे ही शेड गिरने लगा, तो साधु तुरंत बाहर आ गया था। पहले नगर निगम जिम्मेदारी नहीं ले रहा था। स्मार्ट सिटी कंपनी को जिम्मेदार बता रहा था। सूत्रों के अनुसार ठेकेदार ने जल्दबाजी में काम पूरा किया था, जिस कारण शेड को सही तरीके से जोड़ा नहीं गया था। इस कारण आंधी में उड़ कर गिर गया।
विज्ञापन


शेड के नुकसान का आंकलन किया जाएगा। क्यों ढह गया, इस पर रिपोर्ट मांगी जाएगी। दोबारा निर्माण करवाया जाएगा।
- राजेश संवरिया, संयुक्त आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें