फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अमर सिंह कॉलेज में हुआ निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

सार

श्रीनगर के अमर सिंह कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाषण प्रतियोगिता और सेमिनार आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता पर उनके योगदान को रेखांकित किया गया। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
श्रीनगर के अमर सिंह कॉलेज में आयोजित सेमिनार। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर। रेंज पुलिस मुख्यालय श्रीनगर ने अमर सिंह कॉलेज (क्लस्टर यूनिवर्सिटी) श्रीनगर के सहयोग से वीरवार को कालेज के बीसीए हॉल में सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भाषण प्रतियोगिता/ सेमिनार का आयोजन किया। मुख्य अतिथि कालेेज के प्रिंसिपल प्रो. एजाज अहमद हकाक ने सरदार पटेल के दृष्टिकोण की स्थायी प्रासंगिकता पर जोर दिया। कहा कि राष्ट्रीय एकता में सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय है। सेमिनार में प्रो. जीएम नेंगरू, रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. शाहनवाज मुंतजीर, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुश्ताक अहमद, डीआईजी के स्टाफ अधिकारी पीर जहूर आदि ने भी विचार व्यक्त किया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार राशि दी गई और अन्य सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। संवाद-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें