जम्मू। डोगरा सदर सभा ने बाबा बर्फानी के भक्तों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0191-2543589 जारी किया है। शुक्रवार को जम्मू में प्रेसवार्ता के दौरान सभा के प्रधान एवं पूर्व मंत्री गुलचैन सिंह चाढ़क ने कहा कि डोगरा सदर सभा, डोगरा साहित्य केंद्र, डोगरा शिक्षा ट्रस्ट, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर मैनेजमेंट ट्रस्ट श्रद्धालुओं की मदद के लिए हर समय तैयार है। श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा, खाने-पीने का सामान, मास्क आदि पहुंचाएंगे। अगर किसी भी यात्री को कोई परेशानी आए या यात्रा से सबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकता है। चाढ़क ने सरकार और पर्यटन विभाग से मांग की कि जम्मू-कश्मीर में आए श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू करें। संवाद