जम्मू। सेवानिवृत्त कर्मचारी फोरम के अध्यक्ष पीडीके उप्पल ने आरोप लगाए हैं कि स्कास्ट जम्मू में भर्तियों में नियमों का पालन न करके भाई भतीजावाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। एक महिला एसोसिएट प्रोफेसर के यौन उत्पीड़न के आरोप के मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति समुदाय के एक सेवानिवृत्त सहयोगी को पेंशन नहीं दी गई। सरकार इन सभी मामलों की जांच करे। इस दौरान अब्दुल वाहिद कटोच, दर्शन कुमार शर्मा, शिव चरण शर्मा, ओम प्रकाश, राम लाल आदि मौजूद रहे।