फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ऑलराउंडर चित्रा एनसीए में तेज गेंदबाजी शिविर का होंगी हिस्सा

विज्ञापन
ऑलराउंडर क्रिकेटर चित्रा सिंह जमवाल
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) में ऑलराउंडर चित्रा सिंह जमवाल राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) द्वारा आयोजित किए जाने वाले महिला तेज गेंदबाजी शिविर का हिस्सा होंगी।
विज्ञापन

ये गेंदबाजी शिविर नौ से 14 सितंबर तक एनसीए बेंगलूरु में आयोजित किया जाएगा। चित्रा सिंह जमवाल सीनियर महिला वन-डे ट्रॉफी में शतक बनाने वाली जम्मू-कश्मीर की पहली महिला खिलाड़ी हैं। उनके नाम पांच शतक हैं। चित्रा ने पिछले सत्र में सभी प्रारूपों में 800 रन बनाने के साथ 25 विकेट भी लिए थे। उन्होंने सीनियर महिला वन-डे ट्रॉफी में दो शतक और दो अर्धशतकों के साथ 327 रन और आठ विकेट लिए।
उनके नाम महिला अंडर-23 वन-डे ट्रॉफी में 298 रन और नौ विकेट हैं, जबकि सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में 148 रन बनाए और पांच विकेट ले चुकी हैं। एनसीए के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने जेकेसीए को जारी पत्र में बताया है कि अखिल भारतीय महिला चयन समिति की मंजूरी मिलने के बाद चित्रा को आठ सितंबर को एनसीए बेंगलूरु में आना होगा। उन्होंने सीनियर महिला वन-डे और टी-20 ट्रॉफी के अलावा अंडर-23 महिला टी-20 टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें