फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बैडमिंटन सेलेक्शन ट्रायल संपन्न, अंडर-15 में शौर्य ने गोपेश सिंह को हराकर जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। सब जूनियर अंडर-15 व अंडर-17 लड़कों और लड़कियों के तीन दिवसीय ऑल जेके यूटी बैडमिंटन सेलेक्शन ट्रायल रविवार को एमए स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में संपन्न हुए। रविवार को अंतिम दिन एकल, युगल और मिश्रित युगल के फाइनल मुकाबले करवाए गए।
अंडर-15 में शौर्य प्रथम लड़कों के एकल के फाइनल मुकाबले में गोपेश सिंह को 15-21, 21-13, 21-11 से हराकर विजेता बने। वहीं, लड़कियों में स्नोवी गोस्वामी ने सुहानी शर्मा को 21-07, 21-13 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 आयु वर्ग में एकल फाइनल मुकाबले में लड़कों में वैभव मेहता ने उदयन शर्मा को 21-14, 21-20 के अंतर से हराया। जबकि, युगल के फाइनल में वैभव और शौर्यवीर की जोड़ी ने भवदीप और शौर्य प्रथम की जोड़ी को 21-12, 15-21, 21-17 से हराकर विजेता रहे। लड़कियों में स्नोवी और स्कीदीप की जोड़ी ने अंतिमा और श्रीजुस की जोड़ी को 21-06, 21-08 से हराकर विजेता का खिताब जीता। अंडर-15 के मिश्रित युगल के फाइनल में हर्ष और सुहानी की जोड़ी ने कार्तिक और गानिया की जोड़ी को 21-16, 21-15 से हराया। अंडर-17 के मिश्रित युगल के फाइनल में भवदीप और स्कीदीप की जोड़ी ने शौर्य और श्रीजुस की जोड़ी को 21-17, 21-18 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद में आयोजित होने वाली सब-नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व करने के लिए खिलाड़ियों के प्रदर्शन के अनुसार जम्मू-कश्मीर की टीम का चयन किया जाएगा। मैचों का संचालन अनिल गोरखा, पवननित, सुखदेव सिंह और बैडमिंटन कोच दुवम गुप्ता ने किया। इस मौके पर भारतीय बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष डॉ. डीओ शर्मा, जम्मू-कश्मीर बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव बलबीर सिंह जम्वाल और जम्मू सिटी व जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव डीवी शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें