पत्रकार को जानकारी देते हुए महासचिव दर्शन चौहान
- फोटो : AMAR UJALA
आरएस पुरा ऑल जम्मू कश्मीर एक्स सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य महासचिव दर्शन चौहान ने शहीदों को नमन किया संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा ऑल जम्मू कश्मीर एक्स सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य महासचिव दर्शन चौहान ने पत्रकार वार्ता कर शहीदों को याद किया l चौहान ने कहा कि से राज्य पुलिस ,सेना और पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों व जवानों की शहादत पर नमन करते हुए कहा कि देश के इन वीर जवानों का बलिदान खाली नहीं जाएगा l उन्होंने इस दुख की घड़ी में शहीद हुए इन सब अधिकारी व जवानों के परिवारों से संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में सारा देश उनके साथ है l उन्होंने कहा कि देश की सरकार को चाहिए कि आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी मुहिम चलाकर देशभर से आतंकवाद को मुक्त किया जाए ताकि इस तरह से सेना, पुलिस, अर्धसैनिक बलों को अपनी जाने न गवानी पड़े l उन्होंने केंद्र की सरकार से प्रभावित परिवारों को राहत राशि शीघ्र मोहिया करवाने की मांग की और हर एक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए ताकि उनके परिवारों की बेहतरी हो सके l इस दौरान पत्रकार वार्ता में ऑल जम्मू कश्मीर एक्स सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन के चीफ पैटर्न एम आर सगरा, संयुक्त सचिव हरबंस लाल शर्मा, सांबा जिला के प्रधान नूर मोहम्मद, जिला जम्मू के प्रधान गुरदयाल सिंह भी मौजूद थे l