फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहली बार ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर में जम्मू को नेतृत्व, मेयर महासचिव बने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू नगर निगम को ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर में नेतृत्व का अवसर मिला है। काउंसिल के पदाधिकारियों में मेयर राजिंदर शर्मा को महासचिव चुना है। ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रदेश में किसी मेयर को काउंसिल के नेतृत्व में स्थान मिला हो। मेयर ने कहा - इसकी मदद से शहरी निकाय को मजबूती प्रदान करेंगे, जिससे निगम को बड़े स्तर पर लाभ होगा। राष्ट्रीय स्तर पर शहरी निकाय को सशक्त बनाने के लिए एक प्लेटफॉर्म होगा, जो निश्चित तौर पर लाभ देगा।
मेयर ने बताया कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में ऑल इंडिया मेयर कांफ्रेंस हुई थी। इसमें अपना एक विजन डॉक्यूमेंट पेश किया। जिस तरह से उन्होंने अपना नजरिया रखा उससे प्रभावित होकर ऑल इंडिया मेयर काउंसिल में जगह मिली। बताया कि काउंसिल में चेयरमैन, तीन उप चेयरमैन, तीन सचिव, महासचिव और महासचिव आर्गेनाइजेशन एवं कैशियर है। जम्मू नगर निगम को महासचिव की भूमिका दी गई है। जम्मू को जो हिस्सेदारी मिली है, उसके लिए वह निगम के तमाम पार्षदों और नागरिकों का आभार प्रकट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों के लिए सम्मान की बात
नगर निगम की सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता समिति के चेयरमैन अरुण खन्ना ने वीरवार को पत्रकार वार्ता की। कहा कि जम्मू मेयर को ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर में महासचिव का पद मिला है, जो पूरे शहर के लिए सम्मान की बात है। काउंसिल में देशभर के 271 सदस्य हैं। इनमें से मेयर को चुना गया। उन्हें महासचिव का पद मिलने से जम्मू नगर निगम के मामलों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें