फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir : जम्मू-राजोरी में सैन्य शिविरों और नाकों पर आत्मघाती हमलों की आशंका, अलर्ट जारी

Thu, 13 Jun 2024 01:11 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

राजोरी और जम्मू जिले में आतंकवादी आत्मघाती हमला कर सकते हैं। इसे लेकर सुरक्षा की सभी एजेंसियों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकवादी जम्मू और राजोरी जिलों में सुरक्षाबलों के शिविरों और नाकों पर आत्मघाती हमले कर सकते हैं। इसे देखते हुए अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूम की तरफ से सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आर्म्ड पुलिस, आईआरपी, डीआईजी जम्मू, रियासी और राजोरी पुंछ रेंज के अलावा सभी एसएसपी को अलर्ट किया गया है। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया है कि आतंकी सुरक्षाबलों के कैंप और अन्य प्रतिष्ठानों पर आत्मघाती हमला कर सकते हैं। खासकर राजोरी के सुंदरबनी, नौशेरा, लंबेड़ी और जम्मू के अखनूर व दोमाना क्षेत्र में खतरा अधिक है।

लिहाजा अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि जम्मू के एसएसपी विनोद कुमार का कहना है कि ऐसी कोई सूचना नहीं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से जैसे हमले हुए हैं, उससे इन्कार भी नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


अखनूर पहुंचे एसएसपी, नाकाें का औचक निरीक्षण...एसएसपी विनोद कुमार बुधवार को अचानक अखनूर पहुंच गए। जहां उन्होंने पुलिस नाकों का निरीक्षण किया। नाकों पर तैनात कर्मियों से बात की और उनसे सुरक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। आतंकी हमलों और जम्मू में आत्मघाती हमले की सूचना के बाद जम्मू में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

पुलिस की ओर से एसएसपी से लेकर कई अफसरों के निजी मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। यह भी कहा गया है कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें