फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अक्षत कलशों की सुबह-शाम हो रही पूजा, प्रभात फेरियों का दौर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल की छह पंचायतों के सभी गांवों में पहुंच चुके हैं अक्षत कलश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परगवाल। अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण के लिए परगवाल पहुंचे अक्षत कलश तहसील की 6 पंचायतों के गांवों में पहुंच चुके हैं। इन कलशों को ग्रामीणों ने पूजा पाठ के लिए मंदिरों में स्थापित किया। इन कलशों को घरों तक निमंत्रण के रूप में ले जाया जाएगा। निमंत्रण देने का कार्य 1 जनवरी से 15 जनवरी तक रखा गया है। लेकिन, लोगों में इन अक्षत कलशों को लेकर इतनी श्रद्धा है कि रोजाना इनका पूजन हो रहा है। श्रद्धालु नियमित सुबह-शाम पूजा पाठ कर रहे हैं। प्रभात फेरियों का दौर जारी है। हर दिन भजन संध्या का आयोजन हो रहा है। भंडारे भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पंचायत परगवाल अपर के गांव भलवाल भारत से प्रभात फेरी निकाल गई जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। यह कलश यात्रा जय श्रीराम के जयकारों के साथ गांव नरसिंहपुर में जाकर संपन्न हुई। पंचायत गुढा मन्हासां में भी शुक्रवार को प्रभात फेरी का आयोजन हुआ। अयोध्या से आए अक्षत कलश के साथ यात्रा निकाली और गांव चिवे दे कोठे में पहुंची। यहां सत्संग का आयोजन हुआ। अयोध्या से आए कलशों को लेकर लोगों में काफी श्रद्धा देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। भगवान के यहां से निमंत्रण के रूप में अक्षत कलश हमारे यहां पहुंचे हैं। इनका रोज पूजन करना हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें