-पंचायत अम्बारां में सेना की मदद से वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू, फाइनल कल
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। पंचायत अम्बारां में सेना की मदद से पंचायत ने वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू किया। इसमें अम्बारां, गुडा तालाब, टांडा, दस्काल, सुनैल की 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन सरपंच रेवती शर्मा ने किया।
सोमवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में गुडा तालाब ने दस्काल और दूसरे मैच में अम्बारां ने टांडा की टीम को पराजित किया। सरपंच रेवती शर्मा ने कहा कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को निखारना तथा खेल भावना को बढ़ावा देना है। इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण स्तर पर छिपी प्रतिभा निखर कर सामने आएगी। प्रखंड स्तर के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। खेलों से युवा शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ भी रहेंगे। नशाखोरी जैसे कुरीतियों से बचे रहेंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 6 सितंबर को होगा। इस मौके पर पंच वकील चंद, पंच अभि कुमार, साहिल सिंह, शिव देव सिंह व भारतीय सेना के जवान मौजूद थे।