डीडीसी सदस्य ने शुरू करवाया निर्माण कार्य, कहा- 3.21 करोड़ रुपये की आएगी लागत
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। जल जीवन मिशन के अंतर्गत तुरगला में बनने वाली पेयजल योजना का काम शनिवार को शुरू हो गया है, जिसका शुभारंभ भाजपा नेता एवं डीडीसी सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि यह चौकी पंचायत के लोगों की पुरानी मांग थी, जिसे पूरा कर दिया गया है। इस पर 3.21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना में नया फिल्ट्रेशन प्लांट, नई पाइपलाइन, 5 हजार गैलन वाली पानी का टैंक, पंप रूम आदि शामिल हैं। परियोजना से तुरगला टॉप मोहल्ला, ललिया, लदेड़ी रूडा मोहल्ला, परताया मोड़ चौकी आदि मोहल्लों के लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा। परियोजना का निर्माण कार्य पूरा होने पर लोगों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी। इसके अलावा ब्लॉक चौकी चौरा के अंदर और भी नई परियोजनाओं पर काम जल्द शुरू किया जाएगा। पुरानी पाइपों को बदल जाएगा जिनके घरों मे नल नहीं है वहां पर नल लगाए जाएंगे। इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष राहुल देव शर्मा, सहायक कार्यकारी अभियंता राकेश गुप्ता, सरपंच रवि शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष बलदेव सिंह, पूर्व सरपंच रमेश लाल, नायब सरपंच अशोक शर्मा, सुभाष चंद्र, पंच दीप सिंह, गीता देवी, चुन्नीलाल, ठेकेदार कृष्ण लाल और राकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।