फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा श्रवण होता है पापों का नाश : नीतू देवी

Wed, 21 Feb 2024 03:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गुढ़ा मन्हासां में पूर्णाहुति के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन
विज्ञापन

कथावाचक ने संगत को समझाया कथा का महत्व
संवाद न्यूज एजेंसी
परगवाल। कथा सप्ताह जहां होते हैं, वहां के लोग धन्य हो जाते हैं। उन पर भगवान की कृपा बनी रहती है। हमें ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे इंसान के पापों का नाश होता है और मन शुद्ध बना रहता है। यह ज्ञान कथावाचक नीतू देवी ने गुढ़ा मन्हासां में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के अंतिम दिन संगत को दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का समापन हो गया। अंतिम दिन काफी संख्या में संगत ने हिस्सा लेकर आहुतियां डाल कर प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। कथावाचक ने कहा कि प्रभु का नाम लेने से हर संकट दूर होते हैं। इसलिए हमें सदा प्रभु का सिमरन करना चाहिए। श्रीमद् भागवत कथा में अलग-अलग पात्रों और खंडों का वर्णन भी किया गया। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बारिश के बीच संगत में काफी उत्साह दिखाई दिया। आयोजक सुभाष सिंह, जसपाल सिंह, गुलाब सिंह और प्रवीण सिंह ने धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए संगत का आभार जताया।
विज्ञापन

-
कैप्शन 1 : कथा सुनातीं कथावाचक नीतू देवी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें