फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या होने पर कार्यालय में करें संपर्क, होगा समाधान : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिडिल स्कूल परगवाल में ब्लॉक दिवस कार्यक्रम में सुनीं समस्या, विकास कार्याें का निरीक्षण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परगवाल। डीसी सचिन कुमार वैश्य ने ग्रामीणों से कहा कि कोई भी समस्या होने पर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। यह बातें उन्होंने मिडिल स्कूल परगवाल में आयोजित ब्लॉक दिवस कार्यक्रम में कहीं। वहीं, चिनाब नदी पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर दिशानिर्देश दिए। इस दौरान डीडीसी डिप्टी चेयरमैन सूरज सिहं, डीडीसी सदस्य भूषण वराल, एसडीएम खौड़ अनिल कुमार ठाकुर, तहसीलदार मनजीत सिंह और वीडीसी चेयरमैन निशा कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लोगों ने यह उठाई समस्याएं
कार्यक्रम में लोगों ने चिनाब नदी पर निर्माणाधीन पुल के काम में तेजी लाने, सिंचाई के लिए बड़ी नहर का निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने, चिनाब पर मोटर वोट की जगह किश्ती चलाने, गांव गढखाल में सुरक्षा बांध बनाने, स्थानीय लोगों को मकान वनाने के लिए माइनिंग में छूट देने, जंगली मवेशियों की समस्या का निदान, खाद्य पूर्ति विभाग का दफ्तर खोलने, बिजली, पानी और सड़क से जुड़ी समस्याएं उठा कर निदान की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें