फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वेद राज शर्मा बने एएसआई, अखनूर थाने में हुआ पिपिंग समारोह

Sun, 19 Oct 2025 02:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। पुलिस परिवार के लिए गर्व का क्षण रहा जब वेद राज शर्मा को एएसआई (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर) पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर अखनूर थाने में भव्य पिपिंग समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीपीओ अखनूर वरिंदर गुप्ता और एसएचओ अखनूर राजेश जसरोटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने वेद राज शर्मा को पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की। इस अवसर पर एसडीपीओ वरिंदर गुप्ता ने कहा कि यह पदोन्नति उनकी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से इसी तरह जनसेवा और कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सहकर्मियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नवपदोन्नत अधिकारी को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें