अखनूर। अखनूर कस्बे के वार्ड नंबर 1 कश्मीरी मोहल्ला के निवासी 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर युवक सनी कुमार को उसके परिजनों ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार युवक की हालत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल लाया गया। मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने के कारण वजहों का अभी स्पष्ट तौर पर पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही थाना अखनूर पुलिस सक्रिय हुई और यू/एस 194 बीएनएसएस के तहत इनक्वायरी शुरू कर दी है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। वहीं पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में इनक्वायरी शुरू कर आगे की कार्रवाई जारी रखी है।