अखनूर। जिला मजिस्ट्रेट जम्मू डॉ. राकेश मिन्हास द्वारा जारी आदेश के बाद अखनूर स्थित डीटीडीसी कुरियर दफ्तर में आदेश का सख्ती से पालन किया जा रहा है। डीटीडीसी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि किसी भी पार्सल को स्वीकार करने से पहले उसकी पूरी तरह जांच की जाती है। प्रत्येक पार्सल को खोलकर चेक किया जाता है, जिसके बाद हेड ऑफिस में एक्सरे स्कैनिंग की जाती है। उन्होंने बताया कि जिला उपायुक्त के आदेश की उन्हें पूरी जानकारी है और सभी बिंदुओं के अनुसार रिकॉर्ड तैयार रखा जाता है। कुरियर बुकिंग के दौरान ग्राहक की पहचान पत्र से पुष्टि की जाती है। अजय कुमार ने कहा कि डीटीडीसी की टीम पूरी सतर्कता के साथ काम कर रही है।