फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यौड़ियां धान मंडी में वसूले जा रहा धान सफाई का दोगुने दाम : भारती

Sun, 29 Oct 2023 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय किसान संगठन के प्रधान ने तहसीलदार के समक्ष समस्या उजागर कर मांगा समाधान
विज्ञापन

कहा, डीसी के निर्देशों की उड़ा जा रही धज्जियां
संवाद न्यूज़ एजेंसी
ज्यौड़ियां। धान मंडी ज्यौड़ियां में डीसी के निर्देशों की धज्जियां उड़ रही है। किसानों से धान की सफाई के दोगुने दाम वसूले जा रहे हैं। इसलिए उचित कदम उठाए जाएं। यह अपील राष्ट्रीय किसान संगठन जम्मू-कश्मीर के प्रधान और महादेव मंदिर छंब-ज्यौड़ियां के संस्थापक अमृत भूषण बाबा भारती ने तहसीलदार ज्यौड़ियां सुरेंद्र सिंह से की है। साथ ही कहा कि किसानों के साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील ज्यौड़ियां की तहसीलदार स्मृति शर्मा के छुट्टी जाने के बाद तहसीलदार अखनूर सुरेंद्र सिंह को एडिशनल चार्ज दिया गया है। शनिवार को संगठन के प्रधान ने फोन से बात कर उन्हें ज्यौड़ियां आने का न्योता दिया। इसके बाद जल आपूर्ति विभाग के गेस्टहाउस में आयोजित बैठक में विभागों की कमियों को उजागर किया। साथ ही किसानों को सरकारी धान खरीद केंद्र में आ रही समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ज्यौड़ियां में धान मंडी में डीसी द्वारा जारी निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। धान की सफाई के किसानों से 100 रुपये प्रति क्विंटल ठेकेदार बसूल रहे हैं, जबकि यह दाम 50 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। यही नहीं धान का तोल भी प्रति बोरी कम दिखाया जा रहा है। तहसीलदार ने मौके पर ही नायब तहसीलदार, कृषि विभाग और पुलिस को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर राष्ट्रीय किसान संगठन जम्मू प्रांत के प्रधान सूरज शर्मा, सचिव रमेश शर्मा और किसान बिट्टू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें