खौड़ में महाराजा हरि सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम
काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर अर्पित की श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। डोगर सदर सभा जम्मू-कश्मीर (युटी) के प्रधान गुलचैन सिहं चाढ़क ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में डोगरों की ऐतहासिक धरोधरें लुप्त होती जा रही हैं। डोगरे कमजोर होते जा रहें, जिस कारण उनसे भेदभाव हो रहा है। इसलिए भेदभाव को खत्म करने के लिए एकजुट होने की जरूरत है। वह बुधवार को डोगरा सदर सभा खौड़ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने लोगों से पंचायतों में कमेटियां गठित करने के साथ ही नई पीढी को डोगरों के इतिहास के बारे में अवगत करवाने आ आह्वान किया।
खौड़ कस्बे में बुधवार को डोगरा सदर सभा की तरफ से महाराजा हरि सिंह जयंती के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डोगरा सदर सभा खौड़ के प्रधान सुखदेव सिंह भाऊ ने की। इस मौके पर रिटायर्ड लेक्चरर सूरज सिंह भाऊ आदि ने महाराजा हरि सिंह की जीवन पर रोशनी डाली और उनके द्वारा किए गए समाजहित के कार्य को गिनाया। लोगों ने गुलचैन सिंह चाढ़क के समक्ष कई समस्याओं को उजागर किया। इसमें बदहाल पलांवाला-ज्यौड़ियां सड़क के बारे बताया गया। उन्होंने कहा कि सड़क पर हर दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। सीमावर्ती गावों के किसानों की खेती योग्य भूमि 23 सालों से सेना के आधीन है। उसे आजतक नहीं लौटाया गया है।
इस मौके पर डॉ. बीडी शर्मा, पूर्व सरपंच राजू सिंह पंचायत नरायाणा, रिटायर्ड सूबेदार जगदेव सिंह चिब, कैप्टन रंजीत सिंह, एडवोकेट यश करण सिंह भाऊ, लेफ्टिनेंट जनरल आरके शर्मा, सैनिक समाज सभा खौड़ के प्रधान सुखदेव सिंह चिब, सैनिक समाज सभा खौड़ के चेयरमैन बलवान सिंह, रवि सिंह सलाथिया, करण सिंह, देवी दयाल जोगी आदि मौजूद रहे।