फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खौड़ में चला पीला पंजा, अवैध निर्माण को ढहाया

Thu, 29 Feb 2024 03:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। सरकारी भूमि से कब्जे हटाने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। मंगलवार को प्रशासन ने मरचंगी गांव में खौड़ निवासी रामपाल की तरफ से सरकारी भूमि पर निर्माणाधीन बैंक्वेट हाल को पीला पंजा चला कर ढहा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रामपाल निवासी खौड़ की तरफ से बैंक्वेट हाल का निर्माण खसरा नंबर 1 पर किया जा रहा था, जो गांव मरचंगी में स्थित है। सूचना के बाद तहसीलदार खौड़ मोनिका शर्मा ने जांच शुरू की। इसके बाद डीसी को भी इस बारे में सूचित किया गया। मंगलवार को उनके निर्देश पर अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। एसडीएम खौड़ सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि खसरा नंबर एक जहां पर निर्माण किया जा रहा था वह गैर मुमकिन चोई के रूप में निर्दिष्ट भूमि है। इसके बावजूद मालिक के पास खसरा नंबर 3 के दस्तावेज थे जिसकी निशानदेही करवा कर मालिक राम पाल को उसका हक दिलाया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार खौड़ अजय कुमार, पुलिस थाना प्रभारी नीरज चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें