ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले की पंचायत मट्टू के गांव दत्याल दानपुर के राधाकृष्ण मंदिर में वीरवार को सत्संग और भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सत्संग किया। वहीं, मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भंडारा श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद