फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीएचसी खौड़ में गंदगी देख एसडीएम हुए नाराज, लगाई फटकार

Wed, 14 Feb 2024 04:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
औचक दौरा कर सुविधाओं का लिया जायजा, रोस्टर भी जांचा
विज्ञापन

मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर जानी हकीकत
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। एसडीएम खौड़ सतीश शर्मा ने मंगलवार दोपहर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खौड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र परिसर में गंदगी देख नाराजगी जताई और प्रबंधन को फटकार भी लगाई। साथ ही सीएचसी की कार्यप्रणाली का जायजा और डॉक्टरों के रोस्टर की जांच भी की। इसमें पूरा स्टाफ उपस्थित मिला है।
लेकिन सीएचसी के परिसर में फैली गंदगी को एसडीएम काफी नाराज दिखाई दिए। उन्होंने मौके पर ही परिसर को साफ-सुथरा रखने और समय की पाबंदी के संबंध में निर्देश दिए। एसडीएम ने सीएचसी में इलाज करवाने आए मरीजों और तीमारदारों से भी बातचीत की। मरीजों ने बताया कि कई दवाइयां ही मिल जाती है। यहां पर शिशु रोग विशेषज्ञ की जरूरत है। अल्ट्रासाउंड मशीन है, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। एसडीएम ने सीएचसी के बाहर दवा दुकानों के मालिकों से भी बात की और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को भी जांचा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि सीएचसी खौड़ की कार्यप्रणाली जानने के लिए औचक निरीक्षण किया है। वहां पर रोस्टर के मुताबिक स्टाफ पूरा है, लेकिन परिसर में गंदगी फैली है, जिसे लेकर निर्देश दिए गए हैं। मरीजों और तीमारदारों की ओर से शिशु रोग विशेषज्ञ व रेडियोलॉजिस्ट की मांग की गई है, जिसके लिए चिकित्सा विभाग को लिखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें