ज्यौड़ियां। पुलिस चौकी ज्यौड़ियां के अंतर्गत मंडीवाला के पास अखनूर-ज्यौड़ियां मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें ज्यौड़ियां स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। यह हादसा वीरवार सुबह अखनूर-ज्यौड़ियां मार्ग पर मंडीवाला के पास हुआ। इसमें बुलेट (जेके02सीएच-3864) और बाइक (जेके02सीएम-9392) की टक्कर हो गई। हाइसे में चार लोग घायल हुए। उनकी पहचान सौरव कुमार (23) निवासी पोठा कडेंयाल (ज्यौड़ियां), रमन कुमार पुत्र प्रभ दयाल निवासी घरड़ (खौड़), अनुराधा पत्नी भूषण कुमार निवासी पोठा कडेंयाल (ज्यौड़ियां), जीतो देवी पत्नी कुलदीप कुमार निवासी पोठा कडेंयाल के रूप में हुई है। संवाद