फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर के अरधान दंगल पर पंजाब के पहलवानों का दबदबा

Wed, 27 Mar 2024 04:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा बाबा के मेजर पहलवान ने जम्मू के बीनिया को चित कर 1.31 लाख रुपये की जीती बड़ी माली
विज्ञापन

दूसरी माली पर रवि बेहरा और तीसरी पर फारूक ने जमाया कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। अरधान गांव में धरा अरधान पैल दंगल कमेटी की ओर से हुए ऐतिहासिक वार्षिक दंगल में पंजाब के पहलवानों का दबदबा देखने को मिला है। 1.31 लाख रुपये की बड़ी माली पंजाब के डेरा बाबा के मेजर पहलवान ने जम्मू के बीनिया मीन को हरा कर जीती है। वहीं, दूसरी माली पर रवि बेहरा और तीसरी पर फारूक ने कब्जा जमाया है।
विज्ञापन

दंगल में 100 से अधिक कुश्तियां हुई, जिसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र के राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने दम दिखाया। पंजाब के डेरा बाबा के मेजर पहलवान ने जम्मू के बिनिया अमीन को हरा कर 1.31 लाख रुपये की सबसे बड़ी माली अपने नाम की। 1.21 लाख रुपये दूसरी माली का मुकाबला पंजाब के रवि बेहरा व हरियाणा के विक्रांत पहलवान के बीच हुई, जिसे रवि पहलवान ने अपने नाम किया। 51 हजार रुपये की तीसरी माली का मुकाबला पंजाब के फारूक और दिल्ली के युद्धवीर पहलवान के बीच हुआ, जिसमें फारूक ने बाजी मारी है। दंगल में अधिकतर मुकाबले रोमांचक रहे। दंगल में डीएसपी केडी भगत मुख्यातिथि, जबकि भाजपा नेता नरेंद्र भाऊ, डीडीसी सदस्य भूषण बराल व समाजसेवी दर्शन सिंह चिब सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर जतिंदर सिंह, कुलजीत सिंह, कुलदीप सिंह, मोहिंदर, करतार चंद, मुनीश, पप्पू कुमार, चमन लाल, संजय, अमित, अजीत, रजिंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें