अखनूर। नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत टांडा इलाके से पुलिस ने एक ट्रक (जेके02एक्स-8157) से 16 किलो भुक्की बरामद की है। वहीं, चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस को अखनूर से चौकी चौरा की ओर जा रहे ट्रक से भुक्की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीपीओ मोहन शर्मा के पर्यवेक्षण में थानाप्रभारी जाहिर मुश्ताक के नेतृत्व में पीएसआई पंकज कटोच ने नाका लगाया था। इस दौरान ट्रक को रोका और जांच करने पर 16 किलो भुक्की बरामद हुई। आरोपी चालक की पहचान जफर अहमद निवासी लसाना, सुरनकोट (पुंछ) के रूप में हुई है। संवाद